
x
Jalandhar: जिला देहात पुलिस के थाना पतारा के अधीन पड़ते गांव सरनाणा में रहते एक प्रवासी मजदूर की हत्या करने के बाद उसका शव हत्यारों द्वारा गांव सरनाणा के नजदीक ही स्थित नहर में फैंक दिया गया था, जो कि नहर में तैरते हुए थाना सदर फगवाड़ा के एरिया में पहुंच गया था। शव बरामद करने के बाद उसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवा दिया था।
थाना पतारा के प्रमुख राम किशन ने बताया कि मृतक प्रवासी मजदूर की पहचान बबलू कुमार सिंह (35) पुत्र स्व. रामायण सिंह निवासी गांव अमवा निजामत थाना पहाड़पुर जिला पूर्वी चम्पारण (बिहार) के रूप में हुई है। उसकी हत्या सबंधी मृतक की मां इंदू देवी पत्नी स्व. रामायण सिंह के बयानों पर एक जीरो एफ.आई.आर. टैंपरेरी नंबर 5128025 अंडर सैक्शन 103(1), 167, 61(2), 3,5 बी.एन.एस. थाना पहाड़पुर बिहार में दर्ज की गई थी, जिसके बाद थाना पतारा की पुलिस ने 30 दिसंबर को 103(1), 238, 61(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत 111 नंबर एफ.आई.आर. 6 लोगों के खिलाफ दर्ज करने के बाद 2 सगे भाईयों समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
एस.एच.ओ. पतारा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रभु साह पुत्र गोपाल साह निवासी कोहढ़गढ़, सुरिंदर साह व छोटा लाल दोनों पुत्र रामबली दोनों निवासी कोहढ़गढ़ और रूपण साह पुत्र हिरंगी साह निवासी कोहढ़गढ़ थाना पहाड़पुर जिला पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुई है। फरार आरोपियों में राकेश साह पुत्र जोगिंदर साह निवासी गांव नोवाड़ी बलूआ टोला तथा सूरज साह पुत्र गुलटेनी साह निवासी नोवाड़ी बलूआ टोला की गिरफ्तारी के लिए थाना पतारा की पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर रेड कर रही हैं।
वहीं गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक साइकिल भी बरामद किया गया है, जिस पर उन्होंने बबलू कुमार सिंह का शव रखकर नहर में फैंका था। 4 आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उनसे और पूछताछ की जा रही है। मृतक बबलू कुमार सिंह का सिविल अस्पताल जालंधर से आज पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चला है कि बबलू सिंह का उसकी हत्या करने से पहले आरोपियों के साथ मामूली झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक की मां के मुताबिक उसके बेटे को पंजाब में मजदूरी का काम दिलवाने के लिए उसके हत्यारे ही अपने साथ लेकर गए थे। वह उनके ही गांव पहाड़पुर जिला पूर्वी चम्पारण के रहने वाले हैं। 2 फरार आरोपी साथ लगते गांव नेबाड़ी बलूआ टोला के निवासी हैं।
TagsJalandharमजदूरहत्यानहरशव Jalandharworkermurdercanalbody जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





