पंजाब

Jalandhar:रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, यात्रियों में भगदड़

Sarita
11 April 2025 10:25 AM IST
Jalandhar:रेलवे स्टेशन पर भीषण आग, यात्रियों में भगदड़
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे सिग्नल स्टोर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में ही पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। बताया जा रहा है कि गोदाम में केमिकल और प्लास्टिक का सामान रखा हुआ था, जिस कारण आग तेजी से फैली और लपटें ऊंची उठने लगीं।
गनीमत रही कि घटना के समय गोदाम के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिस कारण किसी जनहानि की खबर नहीं है। वहीं इस भीषण आग के बीच यात्रियों से भरी एक ट्रेन वहां से गुजर रही थी, जो बाल-बाल बच गई। हालांकि इस आग की चपेट में आने से रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़ा कीमती सामान जलकर राख हो गया है। फिलहाल आग लगने का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
Next Story