पंजाब

Jalandhar: बाईपास पर बड़ा हादसा, महिला की हालत गंभीर

Sarita
20 Jun 2025 12:29 PM IST
Jalandhar: बाईपास पर बड़ा हादसा, महिला की हालत गंभीर
x
Jalandhar जालंधर: पठानकोट बाईपास पर कैपिटल अस्पताल के सामने आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जम्मू-कश्मीर नंबर की वैगनआर कार सड़क किनारे खड़े टिप्पर से टकरा गई, जिससे कार में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर मौजूद टिप्पर चालक केवल सिंह ने बताया कि करीब एक घंटा पहले उसका टिप्पर खराब हो गया था और वह जैक लगाकर नीचे बोल्ट बदल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सीधे टिप्पर से टकरा गई।
एंबुलेंस चालक राजकुमार ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चों और एक व्यक्ति को तुरंत कार से बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना 4 के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि टिप्पर खराब था और सड़क पर खड़ा था। टक्कर मारने वाला कार चालक जम्मू-कश्मीर का रहने वाला मनीष कुमार है, जो सीआरपीएफ का जवान बताया जा रहा है। कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटा दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story