Jalandhar जालंधर: जालंधर रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामे की खबर है। इस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ रेलवे स्टेशन के पास सड़क के बीचों-बीच अपनी गाड़ियां खड़ी कर दी और प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है कि नगर निगम की गाड़ी को पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। इस दौरान नगर निगम के सफाई कर्मचारी ने पुलिस कर्मियों पर उसके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों को बुलाकर उनकी गाड़ियां बीच सड़क पर खड़ी कर प्रदर्शन किया गया। इस कारण रेलवे स्टेशन के पास भारी जाम लग गया।
नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी हर बार नगर निगम की गाड़ियों को रोकता है और गलत भाषा का प्रयोग करता है। उनका कहना है कि जब तक वह उच्च अधिकारियों को बुलाकर उनसे बात नहीं करते, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि वह ट्रैफिक पुलिस कर्मी से पूछना चाहते हैं कि वह अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करता। उधर, एक अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने नगर निगम के ट्रक को इसलिए रोका क्योंकि यहां बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक है। इस घटना के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। इलाके में भारी ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
TagsJalandharरेलवे स्टेशनहंगामाजाम Jalandharrailway stationruckusjamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





