पंजाब

Jalandhar: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच भारी फायरिंग, इलाके में दहशत

Sarita
7 July 2025 9:21 AM IST
Jalandhar: पुलिस और गैंगस्टरों के बीच भारी फायरिंग, इलाके में दहशत
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, शाहकोट में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर नशीले पदार्थ की सप्लाई कर रहे थे, इस दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई।
जानकारी के मुताबिक, शाहकोट फाटक ब्रिज के नीचे पुलिस ने दोनों संदिग्धों को रोकने की कोशिश की, विरोध करने पर गैंगस्टरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है।
Next Story