पंजाब

Jalandhar : भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, हंगामा

Sarita
8 April 2025 7:44 AM IST
Jalandhar  : भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड हमला, हंगामा
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर धमाका हुआ। यह धमाका हैंड ग्रेनेड का बताया जा रहा है। धमाके के बाद घर के अंदर लगे शीशे से लेकर बाहर पड़ा सामान तक सब चकनाचूर हो गया। मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह सुनियोजित हमला है। मनोरंजन कालिया ने कहा कि रात करीब साढ़े 12 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि बाहर की लाइटें बंद थीं और इसी बीच जोरदार धमाका हुआ।धमाके के साथ ही टूटने की आवाजें भी आईं जिसके बाद वह बाहर आए तो देखा कि दरवाजे के शीशे और अंदर खड़ी कार के शीशे टूटे हुए थे। लोगों के लिए लगाई गई पानी की टंकी से शीशे बिखरे पड़े थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह सुनियोजित साजिश है। जिस तरह से अन्य भाजपा नेताओं पर हमला हुआ, यह भी इसका हिस्सा हो सकता है।
हाल ही में वक्फ बिल को लेकर भी इसके संकेत मिल रहे हैं। मनोरंजन कालिया के घर पर हुए इस हमले को लेकर एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंच रही है। उनकी जांच के बाद ही कहा जा सकेगा कि धमाके की चपेट में कौन आया है। हालांकि थाने से कुछ दूरी पर हुए इस हमले के बाद पुलिस विभाग की काफी आलोचना हो रही है।
Next Story