
x
Jalandhar: पंजाब में रंगदारी नेटवर्क का आतंक बढ़ रहा है। डीपी ज्वैलर्स के मालिक मुकंद लाल के घर और दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने देर रात ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह वारदात एक करोड़ की रंगदारी न देने के दबाव में अंजाम दी गई।सूत्रों के मुताबिक, ज्वैलर को इससे पहले विदेशी नंबरों से धमकी भरी कॉल्स और मैसेज मिले थे। रंगदारी की रकम न देने पर बदमाशों ने सीधे फायरिंग कर खुलेआम दहशत फैलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
पुलिस को शक है कि हमलावरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग के दौरान हमलावरों ने ऐसा वक्त चुना जब सड़क पर आवाजाही कम थी, जिससे साफ है कि बदमाश किसी बड़े नुकसान से ज्यादा डर का संदेश देना चाहते थे।जांच एजेंसियां इस वारदात को पंजाब-हरियाणा और विदेश बैठे गैंगस्टरों से जुड़े रंगदारी सिंडिकेट से जोड़कर देख रही हैं।
लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गोराया समेत आसपास के इलाकों में व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। व्यापार मंडलों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।फिल्लौर के विधायक बिक्रम चौधरी सहित कई नेताओं ने घटना को कानून-व्यवस्था की विफलता करार देते हुए सरकार से गैंगस्टर और रंगदारी नेटवर्क के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
TagsJalandharज्वैलरघरफायरिंगदहशतJalandharjewelerhousefiringpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





