
x
Jalandhar जालंधर: आए दिन विरोधी पाटी के नेताओं के मुताबिक नशे के लिए बदनाम हो चुके बस्तियात इलाके में लगातार मौतें हो रही है, यदि समय रहते नशा तस्करों पर कार्रवाई नहीं हुई को स्थिति और खराब होगी। अब देर शाम बस्ती दानिशमदां के शिवाजी नगर निवासी महिला ने नशा तस्करों के बारे में पुलिस को सूचित किया, ताकि उसका पति नशा न कर सके और उसके परिवार बच सके। पीड़ित महिला के मुताबिक पति को हेरोइन का नशा की लत लगाने वाले इलाके में रहने वाले 2 भाई हैं। 1 भाई नशा बेचता है तो दूसरा पीता है। नशे के कारण हालात यह हो गए कि पति हेरोइन का नशा पहले सिल्वर रैप की पन्नी से लेता था, लेकिन अब वह इंजेक्शन की मदद से नशा शरीर में पहुंचाता है।
महिला के मुताबिक इस बात की जानकारी उसने थाना नंबर 5 की पुलिस को दी और नशा तस्करों को यह जानकारी लीक हो गई। उसके बाद से नशा तस्कर उसे धमकियां देने लगा और बीते दिन ईंटों से उस पर हमला किया। नशा तस्करों ने देर शाम उनके घर के लोहे के दरवाजों पर तेजधार हथियारों से हमला करने के साथ पड़ोसियों के घरों के शीशे तक तोड़े। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि वेस्ट हल्का नशा का अड्डा बन चुका है। पुलिस नशा तस्करों पर कार्रवाई करने में फेल साबित हो रही है। वही ए.एस.पी आतिश भाटिया ने कहा कि वह खुद देर रात मौके पर पहुंचे हुए है और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है तथा उन्हें गिरफ्तार करने हेतु छापेमारी जारी है।
TagsJalandharनशा तस्करमहिलाहमलाJalandhardrug traffickerswomanattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





