पंजाब

Jalandhar : यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले का एनकाउंटर

Sarita
18 March 2025 9:32 AM IST
Jalandhar  : यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड से हमला करने वाले का एनकाउंटर
x
Jalandharजालंधर: जालंधर के रायपुर-रसूलपुर में रविवार सुबह हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस एक्शन मोड में है। इस मामले में आज सुबह-सुबह आरोपी पुलिस के साथ भिड़ गया। सूत्रों के अनुसार आज सुबह-सुबह पुलिस और उक्त युवक के बीच गोलियां चलीं और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह घायल हो गया है। हालांकि इस मामले में कोई भी पुलिस कर्मी या अधिकारी कोई जवाब नहीं दे रहा है। जालंधर देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह खुद मौके पर मौजूद थे।
बता दें कि रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे रायपुर-रसूलपुर गांव निवासी नवदीप सिंह संधू उर्फ ​​रोजर संधू के घर पर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने हमला किया थाडॉन शहजाद भट्टी ने धमकी दी थी कि अगर यूट्यूबर नहीं माना तो वह दूसरा हमला करेगा। पंजाब पुलिस, बीएसएफ बम निरोधक दस्ता और चंडीगढ़ की टीमें यूट्यूबर रोजर संधू के घर पहुंची और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद ग्रेनेड को निष्क्रिय किया, जिसके बाद गांव वालों और पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने हाल ही में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
Next Story