पंजाब

Jalandhar: Highway पर ड्राईवर को मारकर खेतों में जलाया, इलाके में दहशत

Sarita
13 Feb 2026 12:44 PM IST
Jalandhar: Highway पर ड्राईवर को मारकर खेतों में जलाया, इलाके में दहशत
x
Jalandhar जालंधर: Highway नकोदर के पास जालंधर-मोगा हाईवे पर खेत में एक अधजली लाश मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। शव की पहचान प्रवीण कुमार पुत्र ओम प्रकाश, गांव सीतो, अबोहर के रूप में हुई है।पुलिस को प्राप्त शिकायत में चंद्रपाल, जो अबोहर स्थित एस.के. ट्रेडिंग कम्पनी के माध्यम से फल सप्लाई का कारोबार करता है, ने बताया कि 9 फरवरी को प्रवीण कुमार ने कैंटर नंबर पीबी 05 एके 3268 में फल लोड कर लुधियाना मंडी रवाना किया था। माल खाली करने के बाद 10 फरवरी को वह बालाजी फ्रूट कम्पनी से 9 लाख रुपए लेकर फगवाड़ा के लिए रवाना हुआ, लेकिन इसके बाद ड्राइवर का फोन बंद आने लगा। पूछताछ के दौरान पता चला कि उसके साथ पुराना ड्राइवर आजाद सिंह पुत्र कारज सिंह निवासी बल्लूआणा कॉलोनी, अबोहर भी था।
ड्राइवर और गाड़ी की तलाश करते हुए परिजन नकोदर पहुंचे, जहां जालंधर-मोगा मेन हाईवे के पास खेतों में एक अधजली लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान प्रवीण कुमार के रूप में की गई। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आजाद सिंह ने प्रवीण कुमार की हत्या कर शव को आग लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश की और 9 लाख रुपए समेत कैंटर लेकर फरार हो गया। सिटी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि चंद्रपाल के बयान पर थाना सिटी नकोदर में आजाद सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story