पंजाब

Jalandhar: माथा टेकने जा रहे दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम

Sarita
17 April 2025 9:54 AM IST
Jalandhar:  माथा टेकने जा रहे  दंपत्ति की  सड़क  हादसे में मौत, मचा कोहराम
x
Jalandhar जालंधर: शहर से सुबह-सुबह दुखद खबर आ रही है। दरअसल, गुरुवार सुबह बाबा मुराद शाह पर माथा टेकने जा रहे एक दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वडाला चौक के पास एक कार ने बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान सुनील गुप्ता (45) पत्नी रवीना गुप्ता निवासी प्रीत नगर सोढल रोड के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील का स्क्रैप का कारोबार है। दोनों की मौत से बच्चों समेत इलाके में शोक की लहर है।
Next Story