पंजाब

Jalandhar: सोमवार को स्कूलों में छुट्टी को लेकर असमंजस दूर

Sarita
17 Aug 2025 8:35 AM IST
Jalandhar:  सोमवार को  स्कूलों में छुट्टी को लेकर असमंजस दूर
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर में सोमवार को स्कूलों में छुट्टी को लेकर असमंजस की स्थिति अब दूर हो गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार को केवल वही स्कूल बंद रहेंगे जिनके बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
बता दें कि पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान 18 तारीख को जालंधर के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी, जिसके बाद जालंधर के सभी स्कूलों और बच्चों के अभिभावकों ने सोमवार की छुट्टी स्वीकार कर ली थी। लेकिन अब खबर सामने आई है कि सोमवार को केवल वही स्कूल बंद रहेंगे जिनके बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस तरह बाकी सभी स्कूल अपने समय के अनुसार खुले रहेंगे।
Next Story