
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर के किशनपुरा चौक के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। परिवार बच्चे का मुंडन कराने जा रहा था। सभी लोग घर से बाहर निकले ही थे कि तीन साल के बच्चे को एसयूवी ने कुचल दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। सुबह वह परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने के लिए घर के बाहर कार में बैठा था। तभी तेज रफ्तार कार चालक ने एक कुत्ते को कुचल दिया, तभी परिवार का ध्यान कुत्ते की तरफ गया और इसी बीच उसने उनके 3 साल के बच्चे को भी कुचल दिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने बताया कि उनके आठ साल बाद बच्चा हुआ था और आज वे अपने बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। मृतक बच्चे के चाचा ने बताया कि उन्होंने अपने भतीजे का मुंडन कराने के लिए टैक्सी किराए पर ली थी जिसके बाद कार चालक दोमोरिया पुल की तरफ फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsJalandharमुंडनबच्चेमौतJalandhartonsurechilddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





