
x
Jalandhar जालंधर: शहर के ग्रीन मॉडल टाउन इलाके से देर रात एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात विनय मंदिर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में जोमैटो के डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी का पैर टूट गया। मृतक युवक रामा मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। यह कार एक बड़े कपड़ा व्यवसायी के परिवार की बताई जा रही है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे के वक्त कार कौन चला रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यवसायी परिवार इस मामले में चालक को दोषी ठहराकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना-6 के एसएचओ अजब सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
TagsJalandharव्यापारीकारडिलीवरी बॉयकुचलाJalandharbusinessmancardelivery boycrushed जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





