
x
Jalandhar जालंधर: मकसूदां फ्लाईओवर के नीचे रविवार शाम दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों की ओर से कार सवार युवकों के पास तेजधार हथियार और पिस्तौल भी थे। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बताया कि विवाद के दौरान दूसरे पक्ष की ओर से कार चालक पर गोलियां भी चलाई गईं। उन्होंने वहां तीन गोलियां चलने की आवाज सुनी, जिसके बाद भगदड़ मच गई। घटना के दौरान थार के सभी शीशे टूट गए और दोनों पक्ष मौके से फरार हो गए। वहीं, तेजधार हथियारों के वार से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उसके साथियों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक की पहचान बस्ती गुजां निवासी मनमीत सिंह के रूप में हुई है।
वहीं, झगड़े की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल युवक के चाचा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ किसी काम से बाहर गया था। देर शाम मनमीत के पिता ने फोन कर बताया कि उसके बेटे पर हमला हो गया है। अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने देखा कि उसे गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि मनमीत व उसके दोस्तों के अनुसार मौके पर गोलियां भी चली हैं। लेकिन झगड़ा किस बात को लेकर हुआ, यह पता नहीं चल पाया है।
झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना 1 के एएसआई साहिब सिंह ने बताया कि उन्हें मकसूदां में झगड़े की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो पता चला कि घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। वहां पहुंचकर जांच की तो पता चला कि घायल युवक का नाम मनमीत सिंह है। उसे डॉक्टर ने अनफिट घोषित कर दिया है, इसलिए अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। गोलियां चलने के बारे में उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष ने जरूर बताया है, लेकिन मौके पर अभी तक कोई खोखा नहीं मिला है।
TagsJalandharखूनीझड़पदहशतJalandharbloodyclashpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





