
x
Jalandhar जालंधर: नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देशानुसार जालंधर शहर में अवैध निर्माणों को रोकने की प्रक्रिया ज़ोरों पर चल रही है। आज पश्चिमी क्षेत्र के इंस्पेक्टर अजय के नेतृत्व में जालंधर के कबीर बिहार बस्ती बावा खेल इलाके में बन रहे अवैध क्वार्टरों पर पीला पंजा चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम कमिश्नर संदीप विशेष ने कहा कि जालंधर में किसी भी कीमत पर अवैध निर्माण को मंज़ूरी नहीं दी जाएगी। अगर फिर भी कोई ऐसा करता है तो उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





