
x
Jalandhar: फोकल प्वाइंट पर एक कैंटर ने पैदल जा रहे प्रवासी को कूचल दिया। खुन से लथपथ प्रवासी युवक को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे काबू कर लिया। मृतक की पहचान वरिंदर यादव निवासी न्यू गोबिंद नगर के रुप में हुई है।
वरिंदर के भाई धरमिंदर यादव निवासी आजमगढ़ यूपी ने बताया कि वरिंदर लेबर का काम करता था। वह पैदल ही फोकल प्वाइंट में जा रहा था कि कैंटर के चालक ने बेहद लापरवाही से वरिंदर पर कैंटर चढ़ा दिया। हादसे में वरिंदर बुरी तरह से घायल हो गया जिसे पठानकोट चौक स्थित निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। जांच दौरान पता लगा कि हादसे वक्त कैंटर को बुलंदपुरा निवासी विकास चला रहा था। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए विकास को गिरफ्तार कर लिया और कैंटर को जप्त कर लिया। पुलिस ने वरिंदर के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों हवाले कर दिया है।
TagsJalandharयुवककैंटरकुचलामौत Jalandhar: A young man was crushed by a canter and died. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





