
x
Jalandhar जालंधर: जालंधर में एक बड़े धमाके की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर के धन मोहल्ला के पास दायरिया मोहल्ला स्थित दशमेश प्रिंटिंग प्रेस में जोरदार धमाका हुआ। इस दौरान दशमेश प्रिंटिंग प्रेस का मालिक, जिसका नाम सनी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि प्रेस मालिक एल्युमीनियम के दरवाजे से बाहर गिर गया। घायल मालिक को तुरंत पाल अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश ढल्ल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
Next Story





