पंजाब

Jalandhar: भीषण टक्कर से टूटा अंडरब्रिज का गार्डर, वाहनों की लगी लंबी लाइनें

Sarita
5 Feb 2026 11:19 AM IST
Jalandhar: भीषण टक्कर से  टूटा अंडरब्रिज का गार्डर, वाहनों की लगी लंबी लाइनें
x
Jalandhar: शहर के सोढल फाटक के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रक अंडरब्रिज के गार्डर से टकरा गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक जैसे ही सोढल अंडरब्रिज की ओर से निकलने लगा, तभी ऊंचाई का अंदाजा न लग पाने के कारण वह गार्डर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर आवाजाही प्रभावित हो गई और वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। चंदन नगर अंडर ब्रिज का गार्ड पहली बार नहीं टूटा है, इससे पहले भी कई बार भारी और बड़े वाहनों की लापरवाही के कारण अंडरब्रिज के गार्डर को नुकसान पहुंच चुका है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की।
वहीं ट्रक चालक का कहना है कि गाड़ी चलाते समय उसे गार्डर नजर नहीं आया, जिसके कारण यह हादसा हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और ट्रक को जब्त करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं लोगों ने कहा कि इस दौरान ट्रक ड्राइवर बूरी तरह से ट्रक में फंस गया था जिसे बड़ी ही मशक्कत के साथ बाहर निकाल गया है। इस दौरान पीसीआर पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया।
Next Story