
x
Jalandhar जालंधर : जालंधर देहात पुलिस नव वर्ष से पहले कई चौकों पर एल्कोहल मीटर लेकर नाकाबंदी पर चुस्त दिख रही थी तथा हर आने-जाने वाले की जांच तथा शराब के चालान काटने को लेकर एल्कोहल मीटर लिए कई नाकों पर चुस्त दिखाई दे रहे थे। थाना लांबड़ा के एक गांव में चोर घर को निशाना बनाते हुए सोने के गहने, नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
जानकारी देते पीड़ित अमृत सिंह निवासी गांव भगवानपुर ने बताया कि साल के आखिरी दिन वह अपने घर को ताला लगाकर परिवार सहित बाहर गए हुए थे तथा जब वह तड़कसार घर पहुंचे तो घर की हालत देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि घर के दरवाजों के ताले टूटे पड़े थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। अमृत ने बताया कि चोरों ने घर में से लगभग अढ़ाई किलो सोने के गहने, करीब 80,000 की नकदी, 2 महंगी कंपनी के बैग, 2 मोबाइल व 2 कीमती घड़ियां चोरी कर लीं तथा फरार हो गए। इसकी शिकायत थाना लांबड़ा की पुलिस को दे दी गई है।
TagsJalandharबंद घरनकदीगायबJalandharclosed housecashstolen जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





