
x
Jalandhar: मॉडल टाउन में कथित अवैध वृक्ष कटाई का एक और मामला सामने आया है। मॉडल टाउन क्षेत्र में पड़ते मसंद चौक के पास स्थित एक पुराना और विरासत श्रेणी का हरा-भरा पेड़ तड़के काट दिया गया। मौके पर अब केवल उसका ठूंठ ही शेष है।स्थानीय लोगों और मौजूद कर्मियों के अनुसार यह कार्रवाई रात करीब 2 बजे शुरू हुई और सुबह लगभग 6 बजे तक चली, जिसमें जे.सी.बी. मशीनों और ट्रॉलियों का उपयोग किया गया। इस दौरान पेड़ कटाई रोकने के लिए न तो कोई पी.सी.आर. टीम और न ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्त्ता तेजस्वी मिन्हास ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस कृत्य को ‘प्राकृतिक विरासत का सुनियोजित विनाश’ बताया। उल्लेखनीय है कि यह स्थान मॉडल टाउन गुरुद्वारा से 50 मीटर से भी कम दूरी पर स्थित है, जहां कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद यह इलाका विशेष निगरानी में रहा है।
घटना की निंदा करते हुए मिन्हास ने आरोप लगाया कि व्यावसायिक गतिविधियों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से पेड़ को काटा गया। उन्होंने कहा कि यह कृत्य भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के साथ-साथ पंजाब ट्रीज प्रिजर्वेशन पॉलिसी, 2024 और पंजाब प्रोटेक्शन ऑफ ट्रीज एक्ट, 2025 का उल्लंघन है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और उसी स्थान पर प्रतिपूरक पौधारोपण सुनिश्चित करने की मांग की है।
TagsJalandharModel Townगुरुद्वारेगायबपेड़विवादJalandharGurudwaramissing treecontroversy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





