पंजाब
Students के लिए जरूरी खबर, PSEB ने 10वीं-12वीं की Supplementary Exam की डेटशीट जारी की
Renuka Sahu
26 Aug 2022 5:24 AM GMT
![Important news for students, PSEB released datesheet for 10th-12th Supplementary Exam Important news for students, PSEB released datesheet for 10th-12th Supplementary Exam](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/26/1936560-students-pseb-10-12-supplementary-exam-.webp)
x
फाइल फोटो
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं की कंपार्टमैंट री-अपीयर की सप्लीमेंट्री परीक्षा तथा अतिरिक्त विषय की परीक्षा संबंधी डेटशीट जारी कर दी है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं तथा 12वीं कक्षाओं की कंपार्टमैंट री-अपीयर (ओपन स्कूल सहित) की सप्लीमेंट्री परीक्षा तथा अतिरिक्त विषय की परीक्षा संबंधी डेटशीट जारी कर दी है। शिक्षा बोर्ड के परीक्षा कंट्रोलर जनकराज महरोक ने बताया कि यह सप्लीमेंट्री परीक्षा 15 सितम्बर से 30 अक्तूबर तक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केन्द्रों में करवाई जाएगी। 10वीं कक्षा की परीक्षा 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक तथा 12वीं की परीक्षा 15 सितम्बर से 3 अक्तूबर तक सुबह के सैशन में 11 बजे से 2.15 बजे तक आयोजित होगी। डेटशीट तथा अन्य जानकारी शिक्षा बोर्ड की वैबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध करवा दी गई है।
10वीं की डेटशीट
15 सितम्बर को पंजाबी ए, पंजाब का इतिहास एवं सभ्याचार ए।
16 सितम्बर को पंजाबी बी, पंजाब का इतिहास एवं सभ्याचार बी।
17 सितम्बर को सामाजिक विज्ञान।
19 सितम्बर को अंग्रेजी।
20 सितम्बर को संगीत वादन, संगीत तबला, संगीत गायन, गृहविज्ञान।
21 सितम्बर को गणित।
22 सितम्बर को कम्प्यूटर साइंस।
23 सितम्बर को सेहत एवं शारीरिक शिक्षा।
27 सितम्बर को विज्ञान।
28 सितम्बर को स्वागत जिंदगी।
29 सितम्बर को हिन्दी, उर्दू (हिन्दी की जगह)।
30 सितम्बर को मैकेनिकल ड्राइंग एवं चित्रकला, कटाई सिलाई, खेतीबाड़ी, सेहत विज्ञान, भाषाएं तथा प्री वोकेशनल विषयों की परीक्षा ली जाएगी।
12 वीं की डेटशीट
15 सितम्बर को जनरल पंजाबी पंजाब हिस्ट्री कल्चर।
16 सितम्बर को फिलॉसफी, संस्कृत, साइंस, अकाउंटेंसी, कीपिंग एंड अकाउंटेंसी, बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट, साइकोलॉजी।
17 सितम्बर को फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बिजनेस स्टडीज।
19 सितम्बर को जनरल अंग्रेजी।
20 सितम्बर को रिलीजन, म्यूजिक इंस्ट्रूमैंटल, अरबी, फ्रैंच, जर्मन, रूरल डेवलपमेंट एंड एनवायरनमेंट, मीडिया स्टडीज, बायोलॉजी।
21 सितम्बर को डांस, डिफैंस स्टडीज, एग्रीकल्चर, कम्प्यूटर साइंस।
22 सितम्बर को राजनीति शास्त्र, फिजिक्स।
23 सितम्बर को सोशियोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन।
27 सितम्बर को गणित।
28 सितम्बर को एन.एस.क्यू.एफ. विषय।
29 को इकोनोमिक्स, जॉगर्फी।
30 को हिस्ट्री।
1 अक्तूबर को स्वागत जिंदगी।
3 अक्तूबर को वातावरण शिक्षा।
Next Story