पंजाब

नहर के मुद्दे पर आज होगी हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बैठक

Sarita
14 Oct 2022 10:58 AM IST
Haryana and Punjab chief ministers will meet today on canal issue
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर 14 अक्तूबर को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक होगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सतलुज-यमुना लिंक (एस.वाई.एल.) नहर के मुद्दे पर 14 अक्तूबर को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री की बैठक होगी। सुबह साढ़े 11 बजे होने वाली इस बैठक में मामले के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहेंगे।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि एस.वाई.एल. हरियाणावासियों का हक है और उन्हें पूरी आशा है की उन्हें उनका यह हक अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए एस.वाई.एल. का पानी अत्यंत आवश्यक है। अब इस मामले में एक टाइम लाइन तय होना जरूरी है, ताकि प्रदेश के किसानों को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को होने वाली इस अहम बैठक से कोई हल जरूर निकलेगा।
Next Story