पंजाब

गुरनाम सिंह चढ़ूनी बनाएंगे नई पार्टी, कहा-पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Shantanu Roy
24 Oct 2021 11:58 AM GMT
गुरनाम सिंह चढ़ूनी बनाएंगे नई पार्टी, कहा-पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
x
हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी रविवार को बठिंडा से गुजरते समय कुछ समय के लिए हाजी रत्न स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुके। यहां पर उन्होंने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा कि नई पार्टी बनाकर पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा।

जनता से रिश्ता। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी रविवार को बठिंडा से गुजरते समय कुछ समय के लिए हाजी रत्न स्थित एक पेट्रोल पंप पर रुके। यहां पर उन्होंने एक विशेष बातचीत के दौरान कहा कि नई पार्टी बनाकर पंजाब की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने लक्खा सिधाना पर हमला बोला। कहा कि लक्खा के साथ चाहे पंजाब का यूथ जुड़ा हुआ है, लेकिन उसमें अनुशासनहीनता है। चढ़ूनी ने बताया कि आने वाले समय में पंजाब के चुनाव के लिए नई पार्टी के नाम का एलान किया जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने लक्खा सिधाना पर हमला बोला। कहा कि लक्खा के साथ चाहे पंजाब का यूथ जुड़ा हुआ है, लेकिन उसमें अनुशासनहीनता है। चढ़ूनी ने बताया कि आने वाले समय में पंजाब के चुनाव के लिए नई पार्टी के नाम का एलान किया जाएगा।

चढ़ूनी ने कहा कि उनकी पार्टी का जो भी उम्मीदवार होगा, वो किसान होगा। इसके लिए अभी विचार-विमर्श चल रहा है। सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या के मामले में चढ़ूनी ने कहा कि इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला भाजपा एवं खुफिया एजेंसियों से जुड़ा हुआ है। उक्त घटना को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया। गत दिनों दिल्ली में हरियाणा के निहंग नवीन संधू को लेकर लक्खा सिधाना की ओर से की जा रही बयानबाजी को लेकर चढ़ूनी ने कहा कि पूरी जांच पड़ताल के बाद ही बयान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पंजाब का यूथ चाहे लक्खा के साथ जुड़ा हुआ है, लेकिन उसमें अनुशासनहीनता है। जब तक कृषि कानूनों को केंद्र सरकार वापस नहीं लेती, तब तक किसान संघर्ष करेंगे। केंद्र सरकार की हर उस चाल को नाकाम किया जाएगा, जो वो किसानों के आंदोलन को बदनाम करने के लिए रचती है।

Next Story