पंजाब

गुरदासपुर: NRI युवती से सगाई तोड़ने पर युवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Harrison
31 July 2025 8:51 PM IST
गुरदासपुर: NRI युवती से सगाई तोड़ने पर युवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
x
Batala बटाला : बटाला में एनआरआई लड़की से मंगनी टूटने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। लड़की के परिवार का आरोप है कि लड़के और उसके माता-पिता ने शादी से इनकार कर दिया और उनके द्वारा खर्च किए गए 11.5 लाख रुपये और 1500 डॉलर वापस नहीं किए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।
एनआरआई लड़की से मंगनी की और फिर शगुन तथा विवाह की तारीख फिक्स करके विवाह के लिए मुकरने के आरोप में लड़की पक्ष के खर्च हुए करीब साढ़े 11 लाख रुपये और 1500 डॉलर वापस ना करने के आरोप में थाना शहरी की पुलिस ने एक युवक व उसके माता-पिता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
एसआई पलविन्द्र सिंह ने बताया कि राम पाल वासी बाहरवार भंडारी गेट कच्चा कोट बटाला ने एक शिकायत की थी कि उनकी बेटी ममता कनाडा में रहती है। उसकी मंगनी सल्वान बेकरी कादियां रोड बटाला पर सुरिन्द्र कुमार पुत्र गिरधारी लाल वासी इंदिरा कॉलोनी नजदीक बस अडृडा पठानकोट डिवीजन नंबर दो के साथ 17 अगस्त 2024 को की गई थी।
Next Story