पंजाब

दोस्त के बच्चे का किया अपहरण, अकेला छोड़ हुआ फरार

Gulabi Jagat
20 July 2022 4:59 PM IST
दोस्त के बच्चे का किया अपहरण, अकेला छोड़ हुआ फरार
x
बच्चे का किया अपहरण
लुधियाना: लुधियाना जिले में एक युवक द्वारा अपने ही दोस्त के बच्चे का अपहरण करने का मामला सामने आया है। व्यक्ति ने बच्चे को अगवा करके लुधियाना के ही रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया जहां बच्चा रोता रहा। बच्चे को इस तरह अकेले रोता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पी.सी.आर. के दस्ते ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को थाना कोतवाली पहुंचा दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में छानबीन करने व रिकार्ड चैक पर पता चला कि इस बच्चे के अगवा होने की पुलिस में शिकायत दर्ज है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरन्त बच्चे को थाना मेहरबान के हवाले कर दिया क्यों मामला एकता कालोनी, बाजड़ा रोड का है।
बच्चे के पिता व शिकायतकर्त्ता इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसके दोस्त सुरेश कुमार निवासी बंदा बहादुर कालोनी, उनके साथ ही सुभाष नगर में काम करता है। उन्होंने बताया कि उसका दोस्त फोन ढूंढने के बहाने उनके घर पर आया था और उनके 5 वर्षीय बच्चे का अपहरण करके ले गया। परिवार वालों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने इलाके के सी.सी.टी.वी. कैमरे देखें। इस दौरान जानकारी मिली कि बच्चे को आरोपी सुरेश लेकर गया है।
आरोपी बच्चे को लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़ दिया और फरार हो गया। सुरेश ने इस बच्चे को क्यों अगवाह किया और उसे रेलवे स्टेशन पर अकेला छोड़ कर क्यों चला गया यह सब बातें आरोपी के पकड़े जाने के बाद पता चलेगी। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को परिवार के पास सुरक्षित पहुंचा दिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।


सोर्स: पंजाब केसरी

Next Story