पंजाब

PGI में भर्ती हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल

Sarita
4 Sept 2022 11:44 AM IST
Former Chief Minister Parkash Singh Badal admitted to PGI
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjab.punjabkesari.in

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को लेकर अहम खबर आई है कि उन्हें पी.जी.आई. में फिर से दाखिल करवाया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल को लेकर अहम खबर आई है कि उन्हें पी.जी.आई. में फिर से दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें रूटीन चैकअप के कारण भी अस्पताल ले जाया गया है लेकिन दूसरी तरफ बताया जा रहा कि उन्हें 2 दिन से बुखार था जिसके चलते अस्पताल भर्ती करवाया गया है। इस दौरानसुखबीर बादल के टेस्ट किए जा रहे हैं।

प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले PGI चंडीगढ़ लाया गया था। उनका पेट और छाती में दर्द के बाद चेकअप कराया गया था। वहां चेकअप के बाद वह वापस लौट गए थे।
प्रकाश सिंह बादल को कोरोना भी हो चुका है। जनवरी महीने में वह चेकअप के लिए लुधियाना के प्राइवेट अस्पताल आए थे। यहां उनके कोविड पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई। हालांकि बाद में वह इससे रिकवर हो गए थे। आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
Next Story