पंजाब

Firozpur: सड़क हादसे में महिला की मौत,पति जख्मी

Sarita
3 March 2026 7:23 AM IST
Firozpur: सड़क हादसे में महिला की मौत,पति  जख्मी
x
Firozpur फिरोजपुर : जीरा-फिरोजपुर रोड पर सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को जीरा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने सोमवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।वीरचंद्र वासी वार्ड नंबर-सात हीरा नगर फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह पत्नी रीतू संग बाइक से जीरा से फिरोजपुर आ रहा था। वह आगे जा रहे ट्राले को क्रॉस कर रहा था कि सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी गिरकर ट्राले के टायर के नीचे आ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को जीरा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना मल्लांवाला पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Next Story