
x
Firozpur फिरोजपुर: फिरोजपुर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों ने पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) की बस पर अचानक फायरिंग कर दी। यह घटना तब हुई जब बस फाजिल्का जा रही थी, जिसमें करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। अचानक हुई फायरिंग से बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्री चीखने-चिल्लाने लगे।
चश्मदीदों के मुताबिक, बस अपने तय रूट पर जा रही थी, तभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक अचानक बस के सामने आ गए और फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, जिससे बस के आगे और साइड में काफी नुकसान हुआ। बस की खिड़कियों पर गोलियों के साफ निशान दिख रहे थे, जिससे घटना की गंभीरता का पता चलता है।फायरिंग के समय बस में करीब 25 से 30 यात्री थे। बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों ने सुरक्षा के लिए सीटों के नीचे छिपने की कोशिश की। खुशकिस्मती से किसी यात्री को गोली नहीं लगी, वरना घटना बहुत बड़ी हो सकती थी।
Next Story





