पंजाब

पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल

Apurva Srivastav
6 April 2024 11:16 AM IST
पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी घायल
x
पंजाब : के मानसा से बड़ी खबर सामने आ रही है। मानसा (Mansa News) में पुलिस (Punjab Police) और बदमाशों (Police Encounter) के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें पुलिस का एक कर्मचारी घायल बताया जा रहा है। इस दौरान 4 बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
मानसा में बीते दिनों मेडिकल स्टोर्स पर फायरिंग करने वालों के साथ आज पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने इस वारदात में शामिल 4 व्यक्तियों को 2 हथियारों और 1 गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है।
मेडिकल स्टोर को बनाया था निशाना
जानकारी के अनुसार आरोपी ने बीते दिन एक मेडिकल स्टोर पर गोली चलाने की कोशिश की और रामबाग में मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए थे।
आज मानसा पुलिस ने जब इन हमलावरों को गांव ख्याला कलां में घेर लिया तो उन्होंने भी जवाब में पुलिस पर गोली चला दी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है जबकि 4 हमलावरों को पुलिस ने पकड़ लिया। इन व्यक्तियों से 2 पिस्तौल और एक गाड़ी पुलिस ने बरामद की है।
Next Story