पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2023 के मौके पर सम्मानित किये जाने वाले 80 अध्यापकों की सूची को शिक्षा मंत्री द्वारा मंजूरी

Gulabi Jagat
4 Sep 2023 2:15 PM GMT
पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2023 के मौके पर सम्मानित किये जाने वाले 80 अध्यापकों की सूची को शिक्षा मंत्री द्वारा मंजूरी
x
चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा अध्यापक दिवस 2023 के अवसर पर सम्मानित किये जाने वाले चार श्रेणियों में सम्मानित किये वाले 80 अध्यापकों की सूची को आज स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस द्वारा मंजूरी दे दी गई।
स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा मंजूर की गई सूची अनुसार अध्यापक राज्य पुरुस्कार 54 अध्यापकों को दिया जायेगा जबकि यंग टीचर अवार्ड 11 अध्यापकों को दिया जायेगा। इसके इलावा 10 अध्यापकों को प्रबंधकी अवार्ड और 5 अध्यापकों विशेष सम्मान भी दिया जायेगा।
पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय अध्यापक दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से सम्मान के लिए चुने गए सभी अध्यापकों को बधाई दी और उम्मीद जतायी कि सम्मान प्राप्त करने वाले अध्यापक अन्य अध्यापकों के लिए मार्गदर्शक बनेंगे।
स. बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से अध्यापक दिवस सम्बन्धी राज्य स्तरीय समागम मोगा में करवाया जा रहा है। इस समागम में मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत करेंगे।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार अवार्ड के लिए चयन ज़िला स्तरीय कमेटी और राज्य स्तर पर ज्यूरी द्वारा किया गया जिसको आज उन्होंने मंजूरी दे दी है।
Next Story