पंजाब

Gunpoint पर कार सवार महिला से बदमाशों ने की लूट

Sanjna Verma
9 July 2024 12:35 PM IST
Gunpoint पर कार सवार महिला से बदमाशों ने की लूट
x
जालंधर Jalandhar: अगर आप भी देर रात कार से निकलते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। दरअसल, यहां देर रात कार सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने Gun Point पर लूट की कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।पीड़ित सुखविंदर कौर ने बताया कि वह देर रात कार से खाने के निकली थी। जैसे ही वह BMC रोड से जाते हुए ग्रीन पार्क गेट की बैकसाइड पर पहुंची तो बाइक सवार बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर रुकने का इशारा किया और कैश निकालने के लिए कहा।
इतने में महिला ने अपनी सूझ-बूझ से गाड़ी भगा ली, जिसके बाद गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण Dividers से टकरा गई। इतने में बदमाश वहां से भाग निकले, राहगीरों ने मदद करते उसे अस्पताल पहुंचाया। गनीमत यह रही कि किसी तरह के जानी नुक्सान से बचाव रहा। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story