भारत
पुलिसवालों ने कार को घेरकर महिलाओं को किया गिरफ्तार, कर दिया यह कारनामा, हो रही चर्चा
jantaserishta.com
8 July 2024 3:03 PM IST

x
लूट की शिकार महिलाओं के शोर मचाने पर कुछ लोगों पीछा करना शुरू किया तो उन्होंने अपनी कार की रफ्तार तेज कर दी।
गोरखपुर: गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के अमरहवा गांव में रिटायरकर्मी के घर शादी का नेग लेने किन्नर बनकर पहुंचीं कार सवार पांच महिलाओं ने घर में घुसकर लूटपाट की। वे घर की महिलाओं के नाक-कान और गले का जेवर लूट कर भागने लगीं। लूट की शिकार महिलाओं के शोर मचाने पर कुछ लोगों पीछा करना शुरू किया तो उन्होंने अपनी कार की रफ्तार तेज कर दी।
कार को पकड़ने के लिए कैम्पियरगंज पुलिस ने पीपीगंज पुलिस को सूचना दी। पीपीगंज पुलिस ने मुख्य मार्ग पर प्रभा हाल तिराहे पर कार को रुकने का इशारा किया। इस पर कार चालक ने चौकी प्रभारी को कुचलने का प्रयास कर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसवालों ने कार को घेरकर महिलाओं को दबोच लिया, जबकि चालक भाग निकला। महिलाओं को थाने पर ले जाकर सीओ कैम्पियगंज, थानाध्यक्ष कैम्पिरगंज और पीपीगंज पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के अमरहा निवासी सूर्य प्रताप यादव के घर रविवार की दोपहर में कार सवार महिलाएं पहुंचीं। उस वक्त घर पर सिर्फ दो महिलाएं थीं। उन्होंने खुद को किन्नर बताते हुए घर में हुई शादी का नेग मांगा। महिलाओं ने कहा कि उनके घर कोई शादी नहीं हुई है। इसके बाद किन्नर के रूप में आईं महिलाओं ने कहा कि लगता है, उन्हें गलत सूचना मिली है। इस बीच उन्होंने वॉशरूम जाने के लिए पूछा और अंदर जाकर घर में मौजूद दोनों महिलाओं के गले से मंगलसूत्र, कान की बाली तथा सोने की दो चेन जबरन खींच लिया और कार से भागने लगीं।
लूटपाट की शिकार महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को फोन करने के साथ ही लोगों ने रास्ते में पड़ने वाले हरनाथपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव को इसकी जानकारी दी। अजय यादव ने कार सवार महिलाओं का पीछा करना शुरू कर दिया।
उधर, कैम्पियरगंज पुलिस ने पीपीगंज पुलिस को सूचना दे दी। पीपीगंज पुलिस ने प्रभा हाल तिराहे पर कार को रोकने का इशारा किया लेकिन कार सवार ने चौकी इचांर्ज को कुचलने की कोशिश की। खुद को बचाते हुए चौकी इंचार्ज और थाने की पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इस बीच कार चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला जबकि कार में सवार पांच महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान पता चला है कि इससे पहले इन्हीं महिलाओं 26 जून की रात में कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के बजहा गांव निवासी मुक्तिनाथ के घर घुसकर दो मोबाइल लूट लिया था और फरार हो गई थीं। घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी।
घटना को अंजाम दे भाग रहे कार चालक ने रास्ते में कई लोगों को घायल किया। भरवल मोड़ पर गांगीबाजार निवासी युवक मोटरसाइकिल से आ रहा था। तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार भोला और अरुण घायल हो गए। दोनों घायलों ने भी कार चालक के विरुद्ध तहरीर पीपीगंज पुलिस को तहरीर दी है। पीपीगंज में भी दो बाइक सवारों को हल्की चोट आई है।
कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के अमरहां गांव के रामप्रसाद यादव की तहरीर पर कैम्पियरगंज पुलिस ने पांचों महिलाओं के खिलाफ धारा 319 (2) 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं चालक की तलाश जारी है। पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में अपना नाम पता खुशबू पत्नी मुनमुन निवासी मुबारकपुर आजमगढ़, हुसुन पत्नी चिल्लर सदिमाबाद गाजीपुर, सादन पत्नी मनोज, संतरा उर्फ शरजहां पत्नी गुड्डू, अफसाना पत्नी विनोद चिरैयाकोट मऊ बताया। वहीं फरार गाड़ी चालक की पहचान खुशबू के पति मुनमुन उर्फ दिलशाद के रूप में हुई है।
Tagsगोरखपुरगोरखपुर न्यूज़गोरखपुर पुलिसकिन्नरलूटपाटGorakhpurGorakhpur NewsGorakhpur PoliceKinnarLooting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





