पंजाब
पंजाब के इस जिले में कम हुआ कोरोना, आज एक भी पॉजिटिव केस नहीं
Gulabi Jagat
30 May 2022 7:08 PM IST

x
पंजाब के इस जिले में कम हुआ कोरोना
जालंधर : जिला जालंधर में कोरोना की रफ्तार कम हो गई है। सोमवार को जिले में किसी रोगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि देश में एक बार फिर बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए पंजाब सरकार भी चौकस हो गई है। इसी कड़ी में जालंधर डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने लोगों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने और विशेष रूप से बंद स्थानों पर मास्क का प्रयोग करने को यकीनी बनाने की अपील की है।
Next Story





