
x
Punjab पंजाब : आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए राज्य सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई। पंजाब पुलिस ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित करना है। बैठक में डीजीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, सभी रेंज आईजी, डीआईजी, सीपी और एसएसपी शामिल हुए। बैठक में राज्य भर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का गहन आकलन किया गया। मुख्यमंत्री मान ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नवरात्रि, दशहरा, दीवाली और अन्य त्योहारों के दौरान जन सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। विशेष रूप से, उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति का सख्ती से पालन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पंजाब पुलिस के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट से पोस्ट करके बताया गया, "मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी एवं वरिष्ठ पंजाब पुलिस अधिकारियों और सभी रेंज आईजी/डीआईजी/सीपी/एसएसपी के साथ राज्य भर में कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।"
आगे बताया, "बैठक में अधिकारियों को आगामी त्योहारों के मौसम में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जन सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपद्रवियों और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए हैं। पंजाब पुलिस प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में विशेष निगरानी टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी कवरेज बढ़ाया जाएगा, और संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनाती सुनिश्चित होगी। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखी जाएगी, ताकि भड़काऊ पोस्ट्स तुरंत हटाए जा सकें।
Tagsपंजाब पुलिसकानून-व्यवस्थाभगवंत मानत्योहार सुरक्षानवरात्रिदशहरादीवालीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





