
x
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मानते हैं कि पंजाब इस बार के आम चुनावों में पूरे देश को लीड करेगा।
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मानते हैं कि पंजाब इस बार के आम चुनावों में पूरे देश को लीड करेगा। चुनाव की दिशा तय करेगा। ठीक उसी तरह जिस तरह उसने पहले आजादी की लहर को और फिर हरे इंकलाब यानी हरित क्रांति को लीड किया था। दैनिक सवेरा टीवी के साथ विशेष बातचीत में उन्होंने एक ओर जहां केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि उन्हें न तो ईडी से डराया जा सकता है, न ही खरीदा जा सकता है, वहीं यह भी कहा कि देश में पहली बार पंजाब में ऐसा हुआ कि सरकार ने प्राइवेट थर्मल प्लांट खरीद लिया, खुद कोयला खान चलाई, 90 प्रतिशत घरों को बिजली मुफ्त दी, पहली बार किसानों को दिन में बिजली दी और अब उद्योगों को भी सस्ती बिजली का तोहफा मिलेगा। पेश हैं उनके साथ हुए सवाल जवाब:
इस समय पंजाब की सारी पार्टियां एक-दूसरे के असंतुष्ट नेताओं को तोड़कर टिकट देने में लगी हुई हैं। आपको जालंधर में (सांसद सुशील रिंकू के जाने से) इसका बुरा तजुर्बा भी हो चुका है तो क्या लगता है कि इस रणनीति से नुक्सान हो रहा है?
दूसरी पार्टियों में जरूरी नहीं कि सारे बंदे बुरे हों। जो अच्छे बंदे हैं, वे कहां जाएंगे। केजरीवालजी ने जब दिल्ली में पार्टी शुरू की थी तो दूसरे दलों के अच्छे नेताओं को भी शामिल होने का न्यौता दिया था। ऐसे लोग आ रहे हैं। और भी आएंगे। एक बंदा गलत निकल आया तो क्या हुआ, उसे भी इस बार 4 जून को पता लग जाएगा। इससे पहले सुखपाल खैरा भी गए थे, आज कहां हैं। संगठन बड़ा होता है, व्यक्ति बड़ा नहीं होता है। और वह उस बीजेपी में जाकर क्या कर लेंगे जहां शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, सुनील जाखड़ की ही कद्र नहीं हो रही हो। फिर ये चुनाव में जाएंगे तो लोग खुद पूछेंगे कि पिछले बार वहां क्यों गए थे, पार्टी ने क्या कमी कर दी थी। मैंने तो उन्हें जिताने के लिए जालंधर में रात दस-दस बजे तक रोड शो किए थे, मैं भी आहत हूं मगर असली दिल तो लोगों का टूटा है।
Tagsमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानआम चुनावपंजाब समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारChief Minister Bhagwant Singh MannGeneral ElectionsPunjab NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





