पंजाब
चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सीनियर पत्रकार कमलजीत सिंह बनवैत के बड़े भाई के निधन पर दुःख व्यक्त
Gulabi Jagat
14 Sept 2023 8:30 PM IST

x
चंडीगढ़: पंजाब के सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सीनियर पत्रकार स. कमलजीत सिंह बनवैत के बड़े भाई स. बलबीर सिंह बनवैत के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।
स. बलबीर सिंह बनवैत (६९) जालंधर के एपीजे स्कूल में पंजाबी लेक्चरर थे। वह कैंसर से पीड़ित थे और आज उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में अंतिम सांस ली।
यहाँ जारी अपने शोक संदेश में कैबिनेट मंत्री ने दुखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर की। उन्होंने परमात्मा के समक्ष अरदास की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और परिवार को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला दें।
स. बलबीर सिंह बनवैत अपने पीछे परिवार में पत्नी और एक पुत्र छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार १५ सितंबर, २०२३ को जालंधर में किया जाएगा।
------
Next Story





