
x
Chandigarh:शांत शहर की पहचान रखने वाले चंडीगढ़ में दोपहर हुए एक खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सेक्टर-16 स्थित रोज़ गार्डन के लेडीज बाथरूम में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना दिनदहाड़े होने के कारण आसपास मौजूद लोग दहशत में हैं।
सूत्रों के अनुसार, जब कुछ महिलाएँ बाथरूम में प्रवेश करने गईं, तो अंदर एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। शव के पास ही एक खूनी चाकू भी मिला। मृतका के गले पर गहरी चोट के निशान थे, जिससे साफ है कि हत्या तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई है।
घटना की सूचना तुरंत पार्क के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को दी गई, जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज चैक कर रही है तथा हत्यारों का कोई सुराग हाथ लग सके।
TagsChandigarhमहिलाहत्यादहशतChandigarhwomanmurderpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





