
x
Chandigarh Weather: लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बारिश ने बड़ी राहत दी है। एक दिन पहले शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई थी, जो सुबह तक जारी रही। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के निदेशक सुरिंदर पाल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ काफी मजबूत है, जिसके कारण बारिश के बाद यह बदलाव हुआ। साथ ही पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने भी कमाल कर दिया है।
चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 6 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट दिया है। साथ ही संभावना जताई है कि धूल भरी आंधी के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार और सोमवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। निदेशक सुरिंदर पाल का कहना है कि 8 मई तक शहर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसको देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है।
TagsChandigarhWeatherरविवारसोमवारमौसम ChandigarhSundayMondayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





