पंजाब

Chandigarh: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Sarita
20 Feb 2026 10:13 AM IST
Chandigarh: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
x
Chandigarh चंडीगढ़: चंडीगढ़ में एक बार फिर शराब पीकर गाड़ी चलाने और नंबर प्लेट पर टेप लगाने वालों की अब खैर नहीं है। ट्रैफिक पुलिस अब नियम तोड़ने वालों के मैनुअल चालान काटेगी। यह चालान सिर्फ उन नियम के कटेंगे जो विजुवल दिखाई देते है। यह आदेश डी.एस.पी. ट्रैफिक ने जारी कर दिए है।
आदेशों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस बिना नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों को रोक कर परेशान नहीं करेगी। बिना ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने पर चंडीगढ़ ट्रैफिक के जवान गाड़ियां रोक कर मैनुअल चालान के बहाने तंग करते थे। ट्रैफिक पुलिस से परेशान होकर लोगों ने शिकायत पुलिस अफसरों से की थी। ट्रैफिक पुलिस के जवान ज्यादातर शहर के एंट्री प्वाइंट पर दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को रोक कर तंग करते थे। डी.जी.पी. के आने के बाद मैनुअल तरीके से चालान बंद कर दिए थे।
मैनुअल टालान बंद होने से लोगों ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ानी शुरू कर दी थी। वाहन चालक सरेआम रॉंगसाइड और साइकिल ट्रैक पर गाड़ियां दौड़ा रहे थे। सी.सी.टी.वी. कैमरे के जरिए चालान से बचने के लिए चालकों ने गाड़ियों के पीछे टेप लगा रखी थी।
Next Story