
x
Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब के साथ-साथ अब चंडीगढ़ में भी कोरोना का नया मामला सामने आया है। शहर के जीएमसीएच-32 अस्पताल में भर्ती 40 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। उक्त मरीज तीन दिन पहले पंजाब से सांस लेने में दिक्कत के चलते इमरजेंसी में भर्ती होने आया था। मरीज की हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसका कोविड टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जीएमसीएच-32 के निदेशक डॉ. अत्रे ने बताया कि मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए 10 बेड की विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार की है, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों से निपटा जा सके। इससे पहले 23 मई को हरियाणा के यमुनानगर की 51 वर्षीय महिला की रिपोर्ट मोहाली में पॉजिटिव आई थी। वह एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने पंजाब आई थी।
पहले से ही सतर्क रहें विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि थोड़ी सी एहतियात बरतकर कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है, लेकिन हर मामले की गहन जांच की जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों को सावधान करते हुए कहा है कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार या गले में खराश जैसे लक्षण महसूस होते हैं तो तुरंत मेडिकल चेकअप करवाएं। भीड़भाड़ वाली जगहों से बचने और मास्क पहनने की भी सलाह दी गई है।
Next Story





