पंजाब

Chandigarh: सभी सड़कें सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

Sarita
6 May 2025 10:33 AM IST
Chandigarh: सभी सड़कें सील, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात
x
Chandigarh चंडीगढ़: झुग्गियों को जल्दी से जल्दी खाली करवाएं, मंगलवार सुबह झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। यह कहना है सेक्टर-25 कॉलोनी में रहने वाले लोगों का। पिछले 2 दिनों से लोग झुग्गियों को खाली करवाने में जुटे हैं। लोग अपना सामान ठेले और टेंपो में भरकर ले जा रहे हैं। वे 20 से 30 सालों से इन झुग्गियों में रह रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-25 कॉलोनी की तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है।
सभी रास्तों पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। कॉलोनी के अंदर किसी को भी इकट्ठा नहीं होने दिया जा रहा है। चंडीगढ़ पुलिस के 2000 जवान सुबह 6 बजे सेक्टर-25 में रिपोर्ट करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन की टीम सुबह 8 बजे झुग्गियों को तोड़ना शुरू कर देगी। इससे पहले कॉलोनी को तोड़ने का विरोध कर रहे नेताओं और प्रधानों को रात में ही पुलिस हिरासत में ले लिया जाएगा। ज्यादातर लोगों ने झुग्गियां खाली कर दी हैं। लोग बचा हुआ सामान उठाने में लगे हैं। इन झुग्गियों में रहते हैं 3 हजार परिवार
सेक्टर-25 कॉलोनी में करीब 3 हजार परिवार झुग्गियों में रहते हैं। हर परिवार में 5 से 7 सदस्य हैं। अगर कॉलोनी को तोड़ा गया तो करीब 8 हजार लोग बेघर हो जाएंगे। कुछ लोगों ने कॉलोनी में मकान किराए पर ले रखे हैं। वहीं, कुछ लोग पंजाब के झामपुर चले गए हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने पंजाब में झुग्गियां बना रखी हैं। चंडीगढ़ प्रशासन शहर को कॉलोनी और झुग्गी मुक्त शहर बनाना चाहता है।
Next Story