
x
Chandigarh: यहां सेक्टर 22–23 डिवाइडिंग रोड पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती हुई BMW कार में अचानक आग लग गई। यह कार सेक्टर-15 निवासी साहिल चला रहा था, जो मोहाली के फेज-12 से BMW कार की सर्विस करवाकर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। यह देखते ही साहिल ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
कुछ ही सेकंड में कार आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
साहिल ने बताया कि कार का बीमा नहीं था, जिस कारण उसे भारी नुकसान झेलना पड़ा। राहत की बात यह रही कि साहिल समय रहते कार से बाहर निकल आया। अगर कुछ सेकंड की भी देरी हो जाती तो कार ऑटोमैटिक लॉक हो सकती थी और बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
TagsChandigarhBMWआगअफरा-तफरीChandigarhfirechaos. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





