पंजाब
Army Camp पर चली गोलियां, 2 जवानों की मौत, आरोपी जवान मौके से फरार
Gulabi Jagat
27 Jun 2022 4:35 PM IST

x
आरोपी जवान मौके से फरार
पठानकोटः पंजाब के मुरथल स्थित आर्मी के कैंप में जवान द्वारा अपने 2 साथियों का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। सूत्रों मुताबिक गोलियां मारने के बाद आरोपी जवान मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि गोलियां लगने के कारण 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
इस घटना के बाद आर्मी कैंप में भगदड़ मच गई। फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं लग सका है। आर्मी के सीनियर अफसरों द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए जवान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तैनात कर दी गई है।
source: Punjab Kesari
Next Story





