पंजाब

पंजाब जीतने की तैयारी में जुटी BJP, जानिए अगले विधानसभा चुनाव में क्या रणनीति अपनाएगी

Sarita
30 Aug 2022 11:15 AM IST
BJP is preparing to win Punjab, know what strategy it will adopt in the next assembly elections
x

फाइल फोटो 

शिरोमणि अकाली दल की परछाई से निकल कर समूचे पंजाब में पैर जमाने की कोशिश में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव पर फोकस करते हुए 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य पर पूरी गंभीरता से काम शुरू कर रखा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शिरोमणि अकाली दल की परछाई से निकल कर समूचे पंजाब में पैर जमाने की कोशिश में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव पर फोकस करते हुए 2027 का विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य पर पूरी गंभीरता से काम शुरू कर रखा है। भाजपा ने अपने मास्टर प्लान पंजाब मिशन को 'विजन पंजाब' का नाम दिया है। वह सिखों और पंजाबियों के दिल जीतने से लेकर बूथ जीतने की रणनीति पर चल रही है।

भाजपा के एक वरिष्ठ केंद्रीय नेता ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यू चंडीगढ़ फेरी के दौरान उनकी पंजाब के शीर्ष 22 पार्टी नेताओं के साथ विशेष बैठक हुई थी। इसमें 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी, उसकी रूपरेखा आदि पर चर्चा हुई। इस बैठक में मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि कैसे खेती को उद्योग व व्यापार से जोड़ सकें जिससे किसानों को फायदा हो। भाजपा ने पंजाब भर में जन संपर्क, यात्राओं और बैठकों को भी तेज कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री विभिन्न लोकसभा हलकों में 3-3 दिन का प्रवास कर रहे हैं। पार्टी ने पूरे प्रदेश में लोगों में बांटने के लिए एक पुस्तिका प्रकाशित की है। 'प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार का सिखों के साथ विशेष संबंध' शीर्षक वाली पंजाबी और हिंदी में प्रकाशित इस 88 पन्ने की पुस्तिका में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार द्वारा सिखों और पंजाबियों के लिए कार्यों का पूरा ब्यौरा दिया गया है।
अगला चुनाव अकेले लड़ेगी भाजपा
भाजपा पंजाब में अगला चुनाव अकेले लड़ेगी। 25 साल से 23 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने इस बार 73 सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगली बार वह सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी अकेले ही सभी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Next Story