
x
Bihar बिहार: बिहार में बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र में रविवार को गंगा नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत हो गई तथा एक अन्य लापता हो गया।
नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए ,पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि चित्रौरचक घाट पर पांच बच्चे गंगा नदी में नहा रहे थे। इस दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में डूब गए। इस घटना में दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई तथा एक अन्य लापता हो गया। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चित्रौर गांव निवासी सुधीर यादव के पुत्र सत्यम कुमार तथा अवनीश कुमार के रूप में हुई है। लापता मुकेश कुमार की तलाश की जा रही है। वह मृतक का चचेरा भाई है।
इधर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
TagsBiharगंगा नदीडूबे3 भाईBiharGanga river3 brothers drownedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





