पंजाब

साइबर क्राइम को लेकर पंजाब के कई जिलों में CBI की बड़ी रेड, 4 लोग हिरासत में

Sarita
5 Oct 2022 9:56 AM IST
Big raid of CBI in many districts of Punjab regarding cyber crime, 4 people in custody
x

न्यूज़ क्रेडिट : punjabkesari.in

साइबर क्राइम को लेकर सी.बी.आई. की बड़ी रेड हुई है। पंजाब के कई जिलों के अलावा लुधियाना में भी बड़ी रेड हुई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। साइबर क्राइम को लेकर सी.बी.आई. की बड़ी रेड हुई है। पंजाब के कई जिलों के अलावा लुधियाना में भी बड़ी रेड हुई है। शहर के अलग-अलग करीब 10 इलाकों में सी.बी.आई. ने छापेमारी कर 4 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि इसी दौरान आई.टी. के ऑफिस से कम्प्यूटर और अन्य सामान कब्जे में लिया है।

दरअसल, बड़े स्तर पर साइबर क्राइम को लेकर यह रेड हुई है। दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़ और पंजाब के कई जिलों में छापेमारी की गई है। लुधियाना के करीब 10 इलाकों में सी.बी.आई. की टीम गई। सबसे पहले टीम दुगरी में स्थित फ्लैटों में एक व्यक्ति की तलाश में गई। इसके अलावा गिल रोड, पक्खोवाल रोड और अन्य इलाकों में भी सी.बी.आई. की टीम गई जहां से 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल सी.बी.आई. की इस रेड के बारे में कमिश्नरेट पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
Next Story