पंजाब

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले में भारत भूषण आशु की आज फिर कोर्ट में पेशी

Renuka Sahu
31 Aug 2022 5:29 AM GMT
अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले में भारत भूषण आशु की आज फिर कोर्ट में पेशी
x

फाइल फोटो 

अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के ऊपर विजिलेंस का शिकंजा कसता जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अनाज मंडी ट्रांसपोर्टेशन टैंडर घोटाले में फंसे पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के ऊपर विजिलेंस का शिकंजा कसता जा रहा है। इतना ही नहीं उनके नजदीकियों से भी पूछताछ का दौर जारी है। इसके अलावा एक धार्मिक संस्था के साथ आशु जुड़े हैं उनसे भी विजिलेंस ने कई घंटे पूछताछ की। आज भारत भूषण आशु का कोर्ट से मिला रिमांड खत्म हो गया है। विजिलेंस द्वारा आज उन्हें फिर लुधियाना कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आशु को लुधियाना कोर्ट द्वारा 2 दिनों का रिमांड पर भेजा गया था जो कि आज खत्म हो गया है। इसलिए कड़ी सुरक्षा के बीच विजिलेंस विभाग फिर से उन्हें अदालत में पेश करेगा। इतना ही नहीं विजिलेंस के हाथ कुछ और अहम सुराग लगे हैं, जिन्हें वह कोर्ट में पेश करेगी। सूत्र बता रहे हैं कि पूर्व मंत्री पूछताछ में विजिलेंस को सहयोग नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ टैंडर घोटाले का मामला ई.डी. के ध्यान में आ गया है। अब ई.डी. ने विजिलेंस से इस घोटाले से जुड़ा रिकार्ड मंगवाया है। अगर सूत्रों की मानें तो ई.डी. उक्त मामले में एफ.आई.आर. भी दर्ज कर सकती है। इसके साथ ही आशु को विजिलेंस दफ्तर का खाना ही दिया जाएगा। रोज उन्हें खाना पहुंचाने के लिए दफ्तर में हर बार कोई नया व्यक्ति आता है जिससे उनकी जांच प्रभावित हो रही है। इसलिए उन्हें ऑफिस में बना खाना ही दिया जाएगा।
Next Story