
x
Bathinda बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में नशे के ओवरडोज से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें से दो महिलाओं और एक आरोपी पुरुष को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब में युवाओं के लिए नशा मौत का सबब बन गया है। नशे के ओवरडोज से मौतों का सिलसिला जारी है। ताजा मामला बठिंडा का है। यहां एक युवक की चिट्टे के ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में नशा खूब बिक रहा है। एक दिन पहले कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने चिट्टा खरीदकर उसका इंजेक्शन ले लिया। इंजेक्शन लेने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता की शिकायत पर थाना सदर बठिंडा पुलिस ने बीड़ तालाब बस्ती में रहने वाली तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ नशा बेचने के आरोप में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 21 जून को गुरमीत सिंह ने फिर उक्त लोगों से चिट्टा खरीदा और चिट्टे का इंजेक्शन ले लिया। टीका लेने के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला प्रेम कौर, आरती और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आरोपी साधु सिंह और किरण कौर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रामपुरा मंडी में नशा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इनका डोप टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मामला दर्ज किया गया है। एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नायब सिंह और धरमिंदर सिंह निवासी रामपुरा मंडी नशा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें हिरासत में लेकर उनका डोप टेस्ट करवाया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Next Story





