पंजाब

Bathinda: एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका

Sarita
10 May 2025 10:24 AM IST
Bathinda: एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक धमाका
x
Bathinda बठिंडा: बठिंडा में शनिवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका हुआ। इसके बाद सेना की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। धमाके के बाद सेना ने स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए। इसके बाद डीसी की ओर से जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं एयरफोर्स स्टेशन के बाहर लाल झंडा लगा दिया गया है। लोग अपने घरों के अंदर ही रहें डीसी ने कहा कि सभी निवासियों से अनुरोध है कि वे अपने घरों/भवनों के अंदर ही रहें और आत्म सुरक्षा के उपाय करें। बिजली नहीं काटी जाएगी, लेकिन अन्य सभी उपाय लागू रहेंगे।
जिला प्रशासन ने मीडिया कर्मियों समेत सभी लोगों से किसी भी अज्ञात वस्तु या उसके टुकड़ों से दूर रहने की अपील की है। ऐसी वस्तुओं से करीब 100 मीटर की स्पष्ट दूरी सुनिश्चित की जाए। जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार सशस्त्र बलों और राज्य प्रशासन की संयुक्त टीमें विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। अनावश्यक अफवाहें फैलाने से सख्ती से बचना चाहिए। निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Next Story